Skip to main content

एकतरफा प्यार में फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाकर फोटो एडिट कर अश्लील फोटो अपलोड करने वाला सिरफिरा आशिक . Insagram cyber crime



News Date 1.12.18
एकतरफा प्यार में फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाकर फोटो एडिट कर अश्लील फोटो अपलोड करने वाला सिरफिरा आशिक राज्य सायबर सेल, इन्दौर की गिरफ्त में।
1. फरियादिया द्वारा फोन न उठाने से एवं बात नही करने से था नाराज।
2. एक तरफा प्यार में करना चाहता था फरियादिया को बदनाम।
3. फरियादिया को बदनाम करने के लिये फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाकर फरियादिया के ही मोबाइल नम्बर किया था अपलोड।
4. आरोपी से एक मोबाइल व सीम जप्त।
विशेष पुलिस महानिदेशक सायबर श्रीमति अरूणा मोहन राव एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री राजेश गुप्ता द्वारा अपराधो के तत्काल निकाल करने के संबंध में हाल ही में दिये गये दिशा निर्देशो के पालन में की गई कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक राज्य सायबर सेल इन्दौर जितेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 17/01/2018 को फरियादिया परिवर्तित नाम ज्योति निवासी महू द्वारा लिखित शिकायत प्रस्तुत किया। जिसमंे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाकर फरियादिया के फोटो एडिट कर अश्लील फोटो अपलोड कर अश्लील कमेण्ट्स के साथ मोबाइल नम्बर अपलोड करने के संबंध में शिकायत दर्ज करवायी गई थी। जिसकी जाॅच उप निरीक्षक जितेन्द्र चैहान को दी गई। शिकायत जाॅच पर से राज्य सायबर सेल इन्दौर द्वारा अपराध क्रमांक 246/18 धारा 66सी, 67, 67ए आई टी एक्ट का पंजीबध्द कर जिसकी विवेचना निरीक्षक अम्बरीश मिश्रा को दी गई। इंस्टाग्राम लिगल डिपार्टमेंट से प्राप्त जानकारी में तकनीकी जाॅच पर से संदिग्ध लवदीप उर्फ लक्की बेलवंशी पिता राजेश बेलवंशी उम्र- 21 साल निवासी- सराय वार्ड क्रमांक 15 हनुमान मंदिर के पास रंगवासा रोड राउ, जिला इन्दौर के द्वारा अपराध घटित करना पाया गया।
पूछताछ में आरोपी लवदीप उर्फ लक्की बेलवंशी पिता राजेश बेलवंशी द्वारा बताया गया कि आरोपी प्रायवेट काॅलेज महू से बी0बी0ए0 फाइनल ईयर मे पढाई कर रहा है एवं साथ में पढने वाली फरियादिया द्वारा फोन न उठाने, बात न करने एवं प्यार का प्रपोजल स्वीकार न करने पर आरोपी द्वारा फरियादिया के नाम फर्जी इंस्टाग्राम आइडी बनाकर फरियादिया के फोटो एडिट कर अश्लील फोटो बनाकर, अश्लील कमेण्ट्स एवं फरियादिया के मोबाइल नम्बर अपलोड किया गया।
आरोपी द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर घटना में प्रयुक्त मोबाइल व सीम विधिवत जब्त की गई।
इस आरोपी को गिरफ्तार करने में निम्न अधिकारियों/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही उप निरी0 जितेन्द्र चैहान, अम्बाराम बारूड, आशुतोष मिठास, प्र0आर0 रामप्रकाश बाजपेई आर0 आशीष शुक्ला, रमेश भिडे, संजय गुर्जर, पवन चैहान, गजेन्द्रसिंह राठौर एवं दिनेश सौराष्ठ।

Comments