के.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल, राजगढ़ में विद्यार्थियों को साइबर अपराध एवं सुरक्षा कानून की दी जानकारी राजगढ़। के.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल, राजगढ़ में विद्यार्थियों के बीच साइबर जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “साइबर अपराध एवं सुरक्षा कानून” पुस्तक के संबंध में जानकारी एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराधों, उनसे बचाव के उपायों तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस अवसर पर संस्था के प्रभारी तेजेंद्र उपाध्याय एवं साइबर सुरक्षा सलाहकार शकील अंजुम उपस्थित रहे। साइबर सुरक्षा सलाहकार शकील अंजुम द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों की जानकारी देते हुए बताया गया कि जागरूकता और सतर्कता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। विद्यार्थियों को इन प्रमुख साइबर सुरक्षा विषयों से कराया गया अवगत - फिशिंग एवं फर्जी लिंक से होने वाली धोखाधड़ी से बचाव। - OTP, PIN, पासवर्ड एवं बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करने की सलाह। - सोशल मीडिय...