साइबर सुरक्षा जागरूकता को नई दिशा देने वाली पुस्तक "साइबर अपराध एवं सुरक्षा कानून" का विमोचन हुआ । डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी से बचाव हेतु जनजागरूकता के उद्देश्य से साइबर फॉरेंसिक विशेषज्ञ एवं साइबर सलाहकार इंजी. शकील अंजुम द्वारा लिखित पुस्तक "साइबर अपराध एवं सुरक्षा कानून" का विमोचन समारोह सम्पन्न हुआ । यह पुस्तक साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल सुरक्षा, साइबर कानून, पहचान की सुरक्षा, फिशिंग, सोशल मीडिया अपराध, डेटा सुरक्षा तथा आम नागरिकों के लिए आवश्यक साइबर सावधानियों को सरल एवं व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करती है। पुस्तक का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, सरकारी अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, अधिवक्ताओं, व्यवसायियों तथा आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट अतिथि, शिक्षाविद, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा साइबर सुरक्षा के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ उपस्थित रहेंगे। पुस्तक का परिचय, विशेषज्ञों के विचार तथा साइबर सुरक्षा पर संवाद भी आयोजित क...